आजसू 11 फरवरी से 10 लाख सदस्य बनाने की करेगा शुरुआत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजसू पार्टी की ओर से 11 फरवरी को बाबा तिलका मांझी जयंती के अवसर पर एक लाख सक्रिय सदस्य तथा 10 लाख साधारण सदस्य बनाने की शुरूआत सभी जिला में जिला प्रभारियों की अगुवाई में की जाएगी।

आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत ने मंगलवार को बताया कि भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बाबा तिलका मांझी का जन्म 11 फरवरी, 1750 में हुआ था। ये भारतीय आदि विद्रोह के पहले नायक थे।

1857 के क्रांति से लगभग 80 साल पहले बाबा तिलका मांझी के अगुवाई में अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ जंग छेडा गया था।

1771 से 1784 तक अंग्रेजो के खिलाफ जंग छेड़ते हुए लड़ाई लडे और 13 जनवरी 1785 को उन्हें फांसी दे दी गई।

इनके साथ बहुत सारे क्रांतिकारियों को भी फांसी दी गई जो शोध का विषय है। आजसू के कार्यकर्ता इनके बलिदान से प्रेरणा लेते हुए पार्टी की सदस्यता लेंगे और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेंगे।

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरूआत सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी-बोकारो में, विधायक डॉ. लंबोदर महतो-रांची एवं गिरिडीह में, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक-धनबाद में, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस-सराईकेला खरसावां में, पूर्व विधायक कमलकिशोर भगत-गुमला में, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता-पलामू में सहित अन्य जिलों में करेंगे।

Share This Article