भारत

अबकी बार 400 पार का करें पूरा सकंल्प: अमित शाह

देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को खजुराहो में लोकसभा बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को मध्यप्रदेश (MP) से 29 में से 29 और देश में अबकी बार 400 सीट पार के लिए जीत का मंत्र देते हुए संकल्प दिलाया।

Lok Sabha Election 2024: देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को खजुराहो में लोकसभा बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को मध्यप्रदेश (MP) से 29 में से 29 और देश में अबकी बार 400 सीट पार के लिए जीत का मंत्र देते हुए संकल्प दिलाया।

Image

शाह ने कहा कि हर बूथ पर BJP कार्यकर्ता को Narendra Modi बनकर खड़े रहना है। BJP ने जो वायदा किए सब पूरे किए। अबकी बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) भारत को महान भारत, पूर्ण विकसित भारत और दुनिया में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। भाजपा को कार्यकर्ता ही जीत दिलाता है। ये सम्मेलन 400 से ज्यादा सीटों से सरकार बनाने के संकल्प लेने का सम्मेलन है। हर बूथ पर कमल खिलाना है।

उन्होंने कहा मैं 23000 बूथ कार्यकर्ताओं से बात करने आया हूं। 10 साल भारत के विकास के साल रहे हैं। 10 साल में गरीबों का कल्याण, आतंकवाद से मुक्ति, महिला शक्ति को संसद में 33 फीसदी आरक्षण मिला। भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पैर रखा। शिवशक्ति प्वाइंट बनाकर तिरंगा लहराया। 2014 में मध्यप्रदेश आए तो 29 में 27 सीटें BJP को मिली। 2019 में आए तो 29 में 28 सीटें मिली। अभी हाल ही विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतो से सरकार बनी। 2019 में एक सीट बच गई थी। 2024 में 29 में 29 कमल खिलाकर मोदी की झोली भर दीजिए। BJP कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ पर चुनाव जीतती है। इस बार मोदी ने 400 पार का लक्ष्य दिया है।

 

मध्यप्रदेश राजमाता विजयाराजे सिंधिया और कुशाभाऊ ठाकरे की भूमि है। प्रदेश अध्यक्ष कह रहे थे 156 बूथों पर विजय नहीं मिली। विजय की भूख कम मत करिए। सभी बूथों पर कमल खिलाने का संकल्प लीजिए। उन्होंने कहा BJP ने हर वादा पूरा किया। राहुल बाबा मजाक उडा़ते थे। राम मंदिर बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। 22 जनवरी ऐसी ऐतिहासिक तारीख बनी, जिसमें 500 साल बाद भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हुए। कांग्रेस ने राम मंदिर के मुद्दे को हमेशा भटकाया। मोदी ने रामभक्तों का सपना पूरा किया। हमने कहा था धारा 370 हटाएंगे। एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं रहेंगे। मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया। हमने वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा किया। तीन तलाक मोदी ने खत्म कर मुस्लिम माताओं को राहत दी। विधानसभा लोकसभा में मातृशक्ति को 33 फीसदी आरक्षण का वायदा पूरा किया। नई संसद, कर्तव्य पथ, महाकाल लोक, काशी करीडोर समेत सभी वायदे पूरे किए।

 

BJP गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों की सरकार है। 80 करोड़ गरीबों को 5 रुपए में राशन, 12 करोड़ परिवारों को शौचालय, 4 करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ माताओं को फ्री गैस कनेक्शन, 14 करोड़ परिवारों को नल से जल, 10 करोड़ किसानों को 6 हजार रुपए, 5 करोड़ जरूरतमंदों को फ्री इलाज दिया। अब वादा आत्मनिर्भर भारत, पूर्ण विकसित भारत का होगा।

Image

 

अगले 5 साल में महान भारत की नींव डालने का समय है। Congress के 10 साल के कार्यकाल में आलिया, मालिया भारत आते थे। Manmohan Singh मौन रहते थे। पुरी, पुलवामा कांड किया, लेकिन भूल गए अब कांग्रेस की नहीं BJP की सरकार है। Surgical Strike करकर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया। कांग्रेस ने सनातन का अपमान किया। इनके साथी महान सनातन धर्म को गाली देते थकते नहीं है।

कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद की नई व्याख्या बनाने का प्रयास किया। राजा भोज के नाम पर मेट्रो का विरोध किया, रविदास मंदिर का विरोध किया। मां नर्मदा के जयकारे का विरोध किया। भारतीय संस्कृति का हमेशा अपमान करने का काम किया। वहीं, मोदी,भारत छोडि़ए यूएई में एक भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करके आए हैं। कांग्रेस पार्टी देश की राजनीति के अंदर भ्रष्टाचार की पर्यायवाची शब्द है। कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार मतलब कांग्रेस पाटी।

10 साल के अंदर 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले भ्रष्टाचार किए। कोल, कॉमनवेल्थ, 2 जी, आइनेक्स मीडिया, Jammu Cricket Association, अगस्ता वेस्टलेंड, आर्दश हाउसिंग, 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला 10 साल में किया। मोदी के 10 साल समाप्त हो गए। हमारे विरोधी भी मोदी पर काली पाई ( एक पाई) का आरोप नहीं लगा सकते। मोदी ने पारदर्शी शासन देने का काम किया है। मोदी ने किसानों के लिए ढेर सारे काम किए। धान और गेहूं की रिकॉर्ड खरीदी करी, 150 प्रतिशत पर, हमने MSP देने का काम किया। हमने एक के बाद एक किसान की हर समस्या के समाधान का प्रयास किया। इसी कारण कांग्रेस पार्टी देश के राजनीतिक परिदृश्य में दिखाई नहीं पड़ती है।

Image

अब लोकसभा चुनाव आया है। मैं कांग्रेस पार्टी के लिए सवाल छोडकऱ जाता हूं। दिग्विजय सिंह कान खोलकर सुन लो, सोनिया मनमोहन सिंह की सरकार ने 10 साल में मध्यप्रदेश को 1 लाख 99 हजार करोड़ रुपए दिए। मोदी ने 9 साल में 7 लाख 74 हजार करोड़ रुपए दिए। हमने सभी तीर्था को विकास किया। मध्यप्रदेश को बंटाधार राज्य, बीमारु राज्य से विकसित राज्य बनाया। भारत को महान,महाशक्ति, दुनिया की तीसरी अर्थवयवस्था बनाने का चुनाव है। इसलिए बूथ का हर कार्यकर्ता बूथ पर नरेन्द्र मोदी बनकर खड़े रहे।

लोकसभा बूथ समिति सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने कहा, ये कार्यकर्ताओं का कुंभ है। अमित शाह जो काम हाथ में लें ले, पूरा करके रहते हैं। भाजपा की देश दुनिया में पहचान बनी है। हमने वो क्षण देखा है धारा 370 को हटाया, देश में दंगे बंद, गुंडागर्दी बंद कर दी गृहमंत्री अमित शाह ने। खजुराहो में भगवान मतंगेश्वर आर्शीवाद देते हैं। जो फलीभूत होता है। Congress पिछले चुनाव में लाख वोट से हारी और अबकी बार कांग्रेस ने मैदान ही छोड़ दिया।

 

उन्होंने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड का पिछड़ापन दूर होगा। जिसका भूमिपूजन भी जल्द होने जा रहा है। वहीं, BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्र दिया कि हर बूथ पर 370 वोट बढाना है। उनके मार्गदर्शन में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी 8 विधानसभा भाजपा के पास है। खजुराहो प्रधानमंत्री मोदी की आइकॉनिक सिटी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन, 44 हजार करोड़ की केन बेतवा लिंक परियोजना की सौगात मोदी ने दी है। सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 वोट या 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लें। बूथ समिति सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार समेत भाजपा के सभी विधायक व पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker