भारत

भाजपा के 150 उम्मीदवार तय… ‘INDIA’ में भी लौटी ‘रौनक’

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने 150 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने 150 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। 29 फरवरी को केन्द्रीय चुनाव समिति की होने वाली बैठक के बाद मार्च के पहले सप्ताह में नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

पहली सूची में PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई केन्द्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इंडिया गठबंधन में भी सीटों का बंटवारा लगभग हो गया है। वहीं रविवार को आगरा में Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव ने शामिल होकर अपनी एकता का प्रदर्शन किया है।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही Bharat Jodo Nyay Yatra रविवार को यूपी के आगरा पहुंची। ताजनगरी में पहुंची न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नफरत फैलाने का काम करती है। हम इस नफरत को मोहब्बत से हटाएंगे। देश में अन्याय बढ़ रहा है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर आप गरीब हैं, तो आपको इस देश में 24 घंटे अन्याय का सामना करना पड़ेगा।

नफरत की वजह अन्याय है, इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। न्याय यात्रा में आगरा पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा एक ही संदेश है, BJP हटाओ, देश बचाओ, संकट हटाओ। उन्होंने कहा कि हम जय जवान, जय किसान का नारा लगाते हैं। लेकिन भाजपा के लोग भारत माता की जय बोलने से थकते नहीं है।

उन्होंने कहा कि सोचो जिस देश का किसान दुखी है, नौजवान के सपने तोड़े जा रहे हैं, युवाओं का भविष्य न हो, उनके पास रोजगार न हो। युवा डिग्री जलाकर आत्महत्या कर रहा है। ऐसे हाल में यूपी सबसे ज्यादा भर्ती होनी चाहिए, लेकिन रोजगार नहीं मिला। सरकार की ऐसी कोई भर्ती नहीं, जिसमें पेपर लीक न होता है। ये पेपर लीक सरकार जानबूझकर कराती है। अखिलेश ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराएगी।

बैठक के बाद घोषित होंगे प्रत्याशी

Image

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को होने वाली है। इस पहली बैठक के बाद लोकसभा चुनाव के लिए 150 से अधिक उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। पहली सूची में PM मोदी (वाराणसी), गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ) और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (नागपुर) का नाम शामिल होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि परवेश वर्मा (पश्चिमी दिल्ली), मनोज तिवारी (उत्तर पश्चिम दिल्ली) और रमेश बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली) का भी नाम तय है।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेन्द्र यादव, पीयूष गोयल, मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रूपाला और राजीव चन्द्रशेखर का भी नाम भाजपा की पहली लिस्ट में शामिल हो सकता है। इस बैठक में अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष JP नड्डा और BJP के राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पहली लिस्ट में BJP नेतृत्व उन सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा करने पर विचार कर सकता है जहां विपक्षी दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।

100 उम्मीदवारों की लिस्ट आएगी

भाजपा नेतृत्व बैक टू बैक बैठकों में जुटा है। यही नहीं पार्टी अगले हफ्ते 100 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट में प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम भी शामिल होंगे। यही नहीं पार्टी खास रणनीति के तहत उन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द कर सकती है, जहां उसे कमजोर माना जाता है। पार्टी का लक्ष्य 543 लोकसभा सीटों में से 370 पर जीत हासिल करना है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker