… और पड़ोसियों ने ही कर दिया इस BJP नेता पर हमला, इसके बाद…

घटना की जानकारी सोनारी थाने को दे दी गई है। महेन्द्र यादव गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) पहुंचाने का काम करते हैं

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : BJP नेता महेंद्र यादव (Mahendra Yadav) पर उनके पड़ोसियों ने ही रविवार को हमला बोल दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें MGM अस्पताल (MGM Hospital) में भर्ती कराया गया है।

मामला जमशेदपुर के सोनारी थाना (Sonari Police Station) की ग्वाला बस्ती का है।

घटना की जानकारी सोनारी थाने को दे दी गई है। महेन्द्र यादव गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) पहुंचाने का काम करते हैं।

अपने मकान का छज्जा बनवा रहे थे महेंद्र

बताया जा रहा है कि महेंद्र यादव के मकान के छज्जे का काम चल रहा था।

इस बीच पड़ोसी पिंटू यादव, अशोक यादव, नारायण यादव, राजकुमार यादव, राहुल कुमार, भुअर यादव उर्फ सूरज यादव आए और पत्थर व डंडे से हमला कर दिया।

घटना की जानकारी पाकर महेंद्र की पत्नी संजू देवी, बेटा नवीन कुमार और संजय कुमार जब बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

Share This Article