बिहार के बेगूसराय में आंगनबाड़ी संचालक की गोली मार कर हत्या

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार सुबह करीब एक दर्जन हथियारबंद लोगों ने एक आंगनबाड़ी संचालक के घर पर हमला बोल दिया, जिसमें उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ये जानकारी पुलिस ने दी। उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे उनके बेटे और बेटी को भी गोली लगी है और वे सदर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

मृतक की पहचान रणजीत सिंह उर्फ हीरा के रूप में हुई है। यह घटना नवकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में सुबह करीब 10 बजे हुई।

सिंह आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर बैठे थे और उनके घर में काम चल रहा था। हथियार और लोहे की रोड के साथ करीब 12 लोग वहां पहुंचे और उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। वह भाग कर घर के अंदर गए और खुद को शौचालय में बंद कर लिया।

आरोपी ने उनका पीछा किया, दरवाजा तोड़ा और उसके सिर में दो गोलियां मारी। हमलावरों ने उसके सिर पर भी लोहे की रॉड से वार किया। सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

सदर के एसडीपीओ चंदन कुमार ने कहा, उनके बेटे आनंद सिंह और बेटी अंजलि सिंह घर में मौजूद थे। उन्होंने अपने पिता को बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। हमलावरों ने उन्हें भी गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

उन्होंने कहा, हमने मनोज सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हम जल्द ही अन्य आरोपियों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेंगे।

Share This Article