Latest NewsUncategorizedMahindra & Mahindra के प्रबंध निदेशक बने अनीष शाह

Mahindra & Mahindra के प्रबंध निदेशक बने अनीष शाह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई ‎दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने अनीष शाह को अपना प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया है। अभी वह कंपनी के उप प्रबंध निदेशक और समूह मुख्य वित्त अधिकारी हैं।

वह दो अप्रैल, 2021 से अपना नया पद संभालेंगे। कंपनी ने कहा है कि शाह महिंद्रा समूह के सभी कारोबार के लिए जिम्मेदार होंगे।

उनकी पदोन्नति 20 दिसंबर, 2019 को की गई शीर्ष प्रबंधन में बदलाव की घोषणा का हिस्सा है।

कंपनी ने बयान में कहा कि नवंबर में आनंद महिंद्रा के गैर-कार्यकारी चेयरमैन की भूमिका में आने के बाद शाह महिंद्रा समूह के पहले पेशेवर प्रबंध निदेशक एवं सीईओ जो जाएंगे, जिनके पास महिंद्रा समूह के कारोबार की पूरी निगरानी और दायित्व होगा।

अपनी नयी भूमिका में शाह महिंद्रा समूह मसलन टेक महिंद्रा, महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज और महिंद्रा होलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया का पूरा कारोबार देखेंगे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि उसके मौजूदा प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पवन गोयनका अपने मौजूदा पद और एमएंडएम के निदेशक मंडल से दो अप्रैल, 2021 से सेवानिवृत्त होंगे।

spot_img

Latest articles

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...

857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें...

खबरें और भी हैं...