HomeUncategorizedग्रह-नक्षत्र प्रभावित करते हैं आपका जीवन, अप्रैल में बदलेगी सूर्य की गति...

ग्रह-नक्षत्र प्रभावित करते हैं आपका जीवन, अप्रैल में बदलेगी सूर्य की गति तो आप भी…

Published on

spot_img

Astrology 2024 Sun enters its own sign Aries: ग्रह और नक्षत्र की गति से हर किसी का जीवन प्रभावित होता है। कहीं सकारात्मक (Positive) प्रभाव दिखता है तो कहीं नकारात्मक (Negative)। वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी उच्च और स्वराशि में संचरण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है।

आपको बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में सूर्य ग्रह अपनी स्वराशि मेष (Aries) में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा।

लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ इन लोगों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी है…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास (Self Confidence) में वृद्धि होगी।

साथ ही सूर्य देव का गोचर आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि करेगा और आप अनुशासित रहना पसंद करेंगे। वहीं इस अवधि में आप हर कार्य के लिए योजना बनाएंगे और उनको अमल में लाने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे।

साथ ही शादीशुदा (Married) लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है।

साथ ही जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और कई अच्छे अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। मंगल के गोचर काल में आपके अंदर साहस की वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं यह समय छात्रों के लिए शुभ साबित हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबधित शुभ समाचार मिल सकता है।

साथ ही लव लाइफ की बात करें तो आपका रिश्ता प्रेम पूर्ण रहेगा और लव पार्टनर (Love Partner) के साथ यादगार समय व्यतीत कर पाएंगे। वहीं इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

वहीं सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको यात्राएं शुभ रहेंगी।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...