भारत जोड़ो यात्रा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया: आभा सिन्हा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आभा सिन्हा (Abha Sinha) ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) ने केन्द्र की सरकार को हिला कर रख दिया है।

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi  के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा झारखंड के लिए वरदान साबित हुई हैं।

सिन्हा ने शनिवार को कहा कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा के अध्यक्ष JP Nadda सहित अन्य नेता विचलित हो गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने मीडिया पर दबाव बनाया है,जिस वजह से यात्रा से जुड़ी ख़बरें दिल्ली की मीडिया नहीं दिखा रहा है। यह यात्रा सामाजिक सरोकार (Social interest) के लिए है।

विपक्षी पार्टियों को जो चंदा देने वाले लोग हैं उन्हें चिह्नित करके डराया जाता है

महंगाई, बेरोज़गारी और अहिंसा की बात करते हुए राहुल गांधी निकल पड़े हैं। लोगों का ज़बरदस्त समर्थन यात्रा मिल रहा है। इससे भाजपा नेता घबरा गये है।

उन्होंने संस्थाओं के दुरुपयोग का जिक्र करते हुए कहा कि पहले केंद्रीय एजेंसियों (Central Agencies) पर सिर्फ दबाव था, अब उन्हें डर लगता है।

चुनाव से पहले कहां-कहां छापेमारी (Raid) करनी है, ऊपर से लिस्ट दी जाती है। विपक्षी पार्टियों को जो चंदा देने वाले लोग हैं उन्हें चिह्नित करके डराया जाता है। आज एकतरफा खेल चल रहा है।

Share This Article