भारत

विधायक नंदिता की सड़क दुर्घटना में मौत, ड्राइवर घायल

भारत राष्ट्र समिति (BRS) की विधायक जी. लस्या नंदिता की शुक्रवार सुबह हैदराबाद के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

MLA G. Lasya Nandita: भारत राष्ट्र समिति (BRS) की विधायक जी. लस्या नंदिता (G. Lasya Nandita) की शुक्रवार सुबह Hyderabad के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 33 वर्ष की थीं।

दुर्घटना उस समय हुई, जब उनकी कार पाटनचेरु के पास आउटर रिंग रोड (ORR) पर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में विधायक का ड्राइवर घायल हो गया।

लास्या नंदिता हाल के चुनावों में सिकंदराबाद छावनी निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं थीं।

उनके पिता और सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार के विधायक जी. सयन्ना का 19 फरवरी, 2023 को बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनकी तीन बेटियां हैं।

BRS ने 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में उनकी सबसे बड़ी बेटी लस्या नंदिता को मैदान में उतारा था।

गौरतलब है कि इसके पहले विधायक नंदिता को 13 फरवरी को नारकेटपल्ली में एक सड़क दुर्घटना में मामूली चोट आई थी। वह उस समय BRS अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सभा में भाग लेने के लिए नलगोंडा जा रही थीं। हादसे में एक Home Guard की मौत हो गई थी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker