नीतीश सरकार से उब चूके हैं बिहारवासी: चिराग पासवान

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

औरंगाबाद: लोकजन शक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष और बिहार में जमुई लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है अपराध बेलगाम है और बेरोजगारी चरम पर है।

आशीर्वाद यात्रा के तहत औरंगाबाद शनिवार को पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि बिहारवासी काफी निराश हैं।

नीतीश सरकार से त्रस्त हैं। वे लोजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

चिराग ने दावा किया कि बिहार में जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे। लोजपा बिहार में सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

उन्होंने कहा देश के अन्य राज्यों में बिहार के पढ़ने पढ़ाने वालों की भरमार है। राज्य में अच्छी व्यवस्था नहीं है,लिहाजन दूसरे राज्यों में जाकर पढ़ने पढ़ाने को विवश हैं।

रोजगार के अवसर नहीं रहने के कारण बिहारवासी पलायन को मजबूर हैं।

लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि वे बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन के तहत पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने को दृढ़संकल्पित है।

पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस विजन के तहत बिहार में उधमियों एवं बड़े बड़े व्यावसायिक घरानों से पूंजी निवेश कराकर रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। जिससे लोगों को रोजी रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में जाने की मजबूरी नहीं होगी।

चिराग ने कहा कि पटना को आईटी हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

जातिगत जनगणना के पक्ष में बोलते हुए श्री पासवान ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने चिराग पासवान के भय से इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में लोजपा के सदस्य को शामिल करने से परहेज़ किया।

पूछे जाने पर उन्होंने स्वीकार किया केन्द्र सरकार ने देशवासियों को मंहगाई की भट्ठी में झोंक दिया है।

देश की अर्थव्यवस्था चौपट हुआ है। उन्होंने ने कहा आशीर्वाद यात्रा के तहत 21-22 जिलों का भ्रमण कर चुका हूं।

लोगों से मिल रहे अपार समर्थन व प्यार ने यह साबित किया है।लोगों ने बिहार में भाजपा जदयू गठबंधन सरकार की विकल्प तलाशने का काम कर लिया है।

पत्रकार वार्ता में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता अशरफ अंसारी एवं शोभा सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री संजय सिंह, जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर, मनोज सिंह, प्रकाशचंद्रा, दलित सेना जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पासवान, बीरेंद्र सिंह, कुसुम देवी,नीतू सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Share This Article