कयासों में उबल रही बिहार की सियासत, उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश की विश्वसनीयता पर…

बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के फिर से NDA के साथ आने की चर्चा के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और NDA की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बड़ा बयान दिया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Upendra Kushwaha on Nitish Kumar: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के फिर से NDA के साथ आने की चर्चा के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और NDA की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अगर नीतीश कुमार फिर से NDA में आते हैं तो क्या गारंटी है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बाद फिर से उधर नहीं जाएंगे।

नीतीश कुमार वहां परेशान हैं और निकलना चाहते हैं…

कुशवाहा ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि नीतीश कुमार वहां परेशान हैं और निकलना चाहते हैं। जैसी बातें सामने आ रही है, उसके मुताबिक अगर ऐसा हो भी जाए कि वे NDA के साथ आ जाएं तो वे फिर वापस नहीं जाएंगे, कौन जानता है। इस पर आकलन करने और विचार करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद वे फिर वापस चले जाएं, तो इसकी क्या Guarantee है।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि NDA के घटक दलों को कोई परेशानी नहीं है, परेशानी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जी की रहेगी, इधर रहें या उधर रहें।

Share This Article