2020 में की थी बाइक की चोरी, 2023 में मिली 2 साल सज़ा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: चाईबासा के टोंटो में आधी रात को अज्ञात चोरों ने युवक के घर के बाहर से उसकी बाइक चुरा (Bike Stole) ली थी।

घटना 2020 की है। बता दें की बाइक चोर (Bike Thief) ने पकड़े जाने पर अपना गुनाह स्वीकार किया। जिसके बाद 2023 में उसे 2 साल की सजा सुनाई गई।

कौन था चोर ?

बाइक चोरी करने के मामले में टोंटो केअमरडीहा गांव निवासी बादल मुंडा को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार (Rishi Kumar) की अदालत में 2 साल की सजा सुनाई और 5हजार रूपए जुर्माना लगाया है।

घर के बाहर से बाइक चोरी

टोंटो निवासी जोन हेमबरम (Jon Hemberum) के द्वारा 10 अक्टूबर 2020 को टोटो थाना में मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज मामले में बताया गया था कि 9 अक्टूबर को जोन अपने घर के बाहर बाइक संख्या JH-06M 0597 को खड़ा रखा था। आधी रात को अज्ञात चोरों के द्वारा बाईक चोरी कर ली गई थी।

चोर को 2 साल की सजा

4 नवंबर 2020 को झींकपानी के राजंका चौक के पास पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग जांच (Vehicle Checking Inquiry) चलाई जा रही थी। उसी दौरान बादल मुंडा ने चोरी की बाइक लेकर आ रहा था।

पुलिस को देखते ही वह बाइक को घुमा कर भागने लगा। मगर पुलिस ने उसे धर दबोचा। अदालत को बादल मुंडा (Badal Munda) के खिलाफ बाइक चोरी करने का साक्षय मिल जाने से 2 साल की सजा सुनाई।

Share This Article