Homeझारखंड10.25 लाख की लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, Samsung S24...

10.25 लाख की लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, Samsung S24 Ultra भी बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पूर्वी सिंहभूम के बिरसानगर थाना इलाके में विश्वकर्मा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (Engineering Private Limited) के ऑफिस में हुई लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बुधवार को पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक और आरोपी सूरज कांरवा को गिरफ्तार कर लिया।

हथियार के बल पर नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हुए थे अपराधी

यह घटना 10 नवंबर की है। वादी पंकज कुमार सिंह ने पुलिस को बताया था कि जोन नंबर-11 स्थित कार्यालय में हथियार दिखाकर अपराधियों ने 10 लाख 25 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। शिकायत के बाद बिरसानगर थाना में केस दर्ज हुआ।

SIT टीम बनी, CCTV और टेक्निकल जांच से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर की अगुवाई में SIT टीम बनाई गई। टीम ने शहरभर के CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पहचान लिया।

तीसरे आरोपी सूरज कांरवा से 62 हजार का मोबाइल बरामद

पुलिस रिमांड में सूरज कांरवा ने बताया कि अजीत बेहरा के कहने पर वह लूट में शामिल हुआ था। उसके हिस्से में मिले ₹1,07,000 में से खर्च की गई रकम के अलावा, ₹62,000 में खरीदा गया सैमसंग Galaxy S24 Ultra पुलिस ने उसके घर से जब्त कर लिया है।

चौथा आरोपी अब भी फरार, तलाश जारी

चौथा आरोपी अजय सिंह उर्फ मोटा, जो सरायकेला में रहता है, अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। पुलिस के अनुसार सूरज कांरवा पर इससे पहले कोई केस दर्ज नहीं था।

हथियार और बाकी रकम की बरामदगी होगी जल्द

पुलिस की टीम फरार आरोपी को पकड़ने और घटना में इस्तेमाल हथियार व बाकी रकम की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...