पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: एकात्म मानववाद के प्रणेता और प्रसिद्ध चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी।

गुरुवार को तोरपा में भाजपा द्वारा समर्पण दिवस पर कार्यक्रम के मंडल प्रभारी सह प्रशिक्षण प्रभारी संतोष जयसवाल, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, प्रदेश किसान मोर्चा के जिला प्रभारी विष्णु तिवारी, प्रदेश किसान मोर्चा के प्रवक्ता अजय मुंडा, जिला उपाध्यक्ष तुलसी भगत, उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहराए महामंत्री शशांक शेखर राय, जिला मंत्री गंदौरी गुड़िया और मंडल अध्यक्ष पुरेन्द्र मांझी सहित कई लोगों ने पंडितजी को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

संतोष जयसवाल ने कहा कि जब आजाद भारत के नवनिर्माण के लिए विदेशी मॉडल को अपनाने पर जोर दिया जा रहा था, तब पंडित जी ही थे, जिन्होंने भारत की राष्ट्रनीतिए अर्थनीति व समाजनीति भारत की जड़ों से जुड़ी हो, ये मंत्र देकर एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांत के जरिए भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की नींव रखी थी।

जिलाध्यक्ष शेखर गुप्ता ने कहा कि भारत में रहने वाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन है।

उनकी जीवन प्रणालीए कलाए साहित्यए दर्शन सब भारतीय संस्कृति है। इसलिए भारतीय राष्ट्रवाद का आधार यह संस्कृति है।

इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म रहेगा। जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा जी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले हमारे प्रेरणास्रोत पं दीनदयाल उपाध्याय जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

उन्होंने कहा कि पंडित जी के सिद्धांतए दर्शन व विचार हर देशवासी को प्रतिपल राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित कर नई ऊर्जा देते रहेंगे।

समर्पण दिवस कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार महतो, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रामनंद साहू, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी सुबोध जायसवाल एवं दीपक तिग्गा, मंडल महेश साहू, ज्योति कुमारी ए कौशल्या देवी आदि ने भी पंडितजी को नमन किया।

Share This Article