बोकारो : रूम में जल रही थी अंगीठी, आग लगने से एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोरी स्टॉफ क्वार्टर में रहने वाले परशुराम नाम के व्यक्ति ने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी।

मंगलवार रात के वक्त अंगीठी से घर में आग लग गई। इसमें वृद्ध की जिंदा जलकर मौत हो गई। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव के अवशेष को जांच के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि वृद्ध व्यक्ति घर में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ सुबह मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लोगों को घटनास्थल पर जाने से राेक दिया। बताया कि मामले की जांच पूरी होने तक घर में किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा सकता।

जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह हादसा है। जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकता है।

बेरमो थाने के उप निरीक्षक दीपक कुमार साह ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है।

Share This Article