झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पाकुड़ ने स्कूल खोलने के फैसले का किया स्वागत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पाकुड़ की पहल पर जूम एप के जरिए प्रदेशस्तरीय बैठक की गई।

इसमें झारखंड सरकार द्वारा तेईस माह के लम्बे समय के बाद स्कूलों को खोले जाने के निर्णय का जोरदार स्वागत किया गया।

मौके पर बकौल प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत झा विद्यालयों के बच्चों को उक्त कोरोना काल में जो क्षति हुई है उसकी भरपाई तो संभव नहीं लेकिन स्कूलों के खोले जाने के आदेश से उसे काफी हद तक कम किया जा सकता है।

शिक्षा को गति दी जा सकती है, बच्चों के व्यवहार व आदत में आए अप्रत्याशित व्यवहार को कड़ी मेहनत के जरिए सुधारने की हर संभव कोशिश की जा सकती है।

वहीं प्रदेश महासचिव रामरंजन सिंह ने कहा कि देर से सही स्कूलों को खोलने का आदेश बच्चों के हित में है।

महासचिव ने प्रदेश के सभी स्कूलों के संचालकों से अनुरोध किया कि पांच फरवरी से प्रदेश के सभी विद्यालय के कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

इस दौरान सभी अपने अपने स्कूलों में कोविड के दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन करते साफ-सफाई औरसैनेटाइजेशन कराना सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article