झारखंड के सभी अंचल एवं निबंधन कार्यालय में लगेंगे CCTV

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के अंचल एवं निबंधन कार्यालय में क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरे (सीसीटीवी) लगाये जायेंगे।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को यहां राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के सभी अंचल कार्यालय में सीसीटीवी लगाएं।

कैमरे अंचल निरीक्षक कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, निबंधन कार्यालय में लगने चाहिए।

सीसीटीवी की जद में कार्यालय के अंदरूनी, बाहरी तथा रिकॉर्ड रूम शामिल हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीसीटीवी का नियंत्रण कक्ष जिला के उपायुक्त कार्यालय में स्थापित किया जाए, जिसकी निगरानी उपायुक्त करेंगे।

यह कार्य एक माह के अंदर सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के रिकॉर्ड लंबे समय तक सुरक्षित रहें।

इसके लिए आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता दें।

Share This Article