चतरा से 1.5 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: झारखंड में चतरा जिला पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ चलाये गए विशेष अभियान में अंतर जिला गिरोह को दो तस्करों को गिरफ्तार कर 1.5 किलोग्राम अफीम बरामद की है।

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने गुरुवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि ब्राउन शुगर बनाने को लेकर तस्कर बड़े पैमाने पर अफीम की खरीदने के लिए चारू गांव में एकत्रित हुए हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारू गांव में स्थित अफीम तस्कर पिंटू दांगी के घर छापेमारी की।

इस दौरान पिंटू के घर से अफीम खरीदने के लिए रखे 14 लाख 50 हजार रुपये, डेढ़ किलोग्राम अफीम के अलावा आईफोन समेत विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

श्री कुमार ने बताया कि मौके पर से दो तस्करों संजय दांगी और निर्मल मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संजय गिद्धौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि निर्मल गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र का निवासी है।

उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान गिरोह का मास्टरमाइंड पिंटू दांगी पुलिस को देखकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से भागने में सफल रहा।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड पिंटू दांगी गिरफ्तार तस्कर संजय दांगी का साला है।

संजय और निर्मल दोनों पूर्व में भी अफीम तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं।

जेल से निकलने के बाद दोनों पुनः पिंटू दांगी के साथ मिलकर अफीम तस्करी में जुटे थे।

वहीं, दूसरी ओर गिरोह में शामिल अन्य तस्करों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article