चतरा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: प्रतापपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपित फरार चल रहा था।

इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने सोमवार की देर रात छापेमारी कर महूंगाई गांव निवासी टुनटुन यादव उर्फ राजा यादव पुत्र ठकुरी यादव को हिरासत में ले लिया।

आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया।पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार अभियुक्त के स्वास्थ्य की जांच मंगलवार को कराई गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि कांड संख्या 233/21 में टुनटुन यादव पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के सह आरोपित के रूप में मामला दर्ज था। दो लोगों ने मिलकर एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।

इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया थे। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ नामजद शिकायत की थी।

पुलिस की जांच व बच्ची की मेडिकल जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। इस मामले में एक आरोपित को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से ही पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश कर रही थी।

पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए यह लगातार कुछ समय से इधर-उधर छिपकर रह रहा था। लिहाजा आरोपित के बारे में पुख्ता जानकारी एकत्र कर गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पकड़े जाने के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस इस मामले में चिकित्सकीय जांच सहित दूसरे साक्ष्यों को एकत्र कर न्यायालय में चार्जशीट पेश करेगी। आरोपित के पकड़े जाने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म की इस वारदात को आरोपित ने लड़की के प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। घटना सात दिसंबर, 2021 को हुई थी। पीड़ित परिवार ने इस मामले में आठ दिसंबर को प्रतापपुर थाने मे शिकायत दर्ज कराई थी।

इस मामले में लड़की के प्रेमी छोटू कुमार यादव को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। छोटू यादव व टुनटुन यादव नाबालिग लड़की को साथ ले गए।

इसके बाद अकेले पाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की कुछ देर बेहोश रहने के बाद किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने यह मामला दर्ज कराया।

Share This Article