मुख्यमंत्री ने ‘बाहा पर्व’ पर सरना पूजा स्थल जाहेरथान में की पूजा-अर्चना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Champai Soren in Sarailkela : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (CM Champai Soren) शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे।

CM ने प्रकृति उपासना के महापर्व ‘बाहा पर्व’ पर सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुल्लुडीह जाहेरथान का विधिवत उद्घाटन भी किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी पूजा स्थलों का संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं विकास का कार्य उनकी सरकार कर रही है।

इस क्षेत्र में मौजूद अनेकों सरना स्थल, जाहेरथान के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लुडीह जाहेरथान बनकर तैयार है।

जनजातीय संस्कृति से जुड़े रीति-रिवाजों को अक्षुण्ण रखा जा सके एवं इन स्थलों को जनजातीय संस्कृति के रूप में विकसित किया जा सके इस निमित्त उनकी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Share This Article