कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनायी जयंती

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस (Pradesh Congress) ने सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti) प्रदेश कार्यालय में मनाई।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश के गरीबों से प्रेम था

स्वतंत्रता के पश्चात अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता (Strong Will And Foresight) से सभी चुनौतियों को पार कर एक सशक्त, समृद्ध, आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश के गरीबों से प्रेम था, देश के भविष्य बच्चों से प्रेम था और सबसे बड़ी बात यह थी कि वो सदैव देश के विकास के प्रति चितिंत रहते थे।

उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) ने मौके पर नेहरू के संकल्पों को दुहराया तथा इसे पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प लिया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में राकेश सिन्हा, सुभाष अग्रवाल, उमेश चौधरी, राजीव प्रकाश चौधरी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Share This Article