भारत

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी कर दिया अपना घोषणा पत्र, नाम दिया है…

कांग्रेस (Congress ) ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र को कांग्रेस ने 'न्याय पत्र' नाम दिया है।

Congress Nyay Patr: कांग्रेस (Congress ) ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र को कांग्रेस ने ‘न्याय पत्र’ नाम दिया है।

अब कांग्रेस के द्वारा जारी इस घोषणा पत्र को लेकर BJP की तरफ से भी प्रतिक्रिया आने लगी है। BJP ने इस ‘न्याय पत्र’ को भ्रम और झूठ का पुलिंदा बताया है।

बता दें कि कांग्रेस के घोषणा पत्र (Manifesto) को लेकर इस वजह से भी हल्ला बोला जा रहा है क्योंकि इसमें कई वादों के साथ दुनिया के अन्य देशों की तस्वीरें भारत की बताकर लगाई गई है। ऐसे में BJP कांग्रेस के ऊपर हमलावर हो गई है।

इसको लेकर BJP IT सेल के हेड अमित मालवीय ने न्याय पत्र की तस्वीर अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, “ऐसा लगता है कि कांग्रेस भूल गई कि वह भारत के लिए घोषणा पत्र तैयार कर रही है और वह राहुल गांधी के लिए छुट्टियों का कार्यक्रम नहीं बना रही है।

पर्यावरण की सफाई वाले पेज पर थाईलैंड (Thailand) की तस्वीर का उपयोग करने से और क्या पता चलता है? इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए, अगर चुनाव के तुरंत बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर छुट्टी मनाने के लिए थाईलैंड चले जाएं।”

इससे पहले कांग्रेस के घोषणा पत्र पर BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी निशाना साधा और इसे भ्रम और झूठ का पुलिंदा बताया।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चार पीढ़ियों तक और देश में लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस अब दावा कर रही है कि वो चमत्कार कर देगी।

इसके साथ ही कांग्रेस के घोषणा पत्र में विदेश की फोटो होने की बात पर उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में Water Management पर जो फोटो दी गई है, वो न्यूयॉर्क की बफेलो नदी की है।

इसके साथ ही पर्यावरण की सफाई वाले पेज पर जो फोटो है, वो थाईलैंड की है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हकीकत और झूठ का अंतर बिल्कुल साफ है। कांग्रेस तो अब घोषणा पत्र में भी विदेश की ही फोटो लगा रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker