कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रांची की बापू वाटिका में किया सत्याग्रह, ‘डरो मत’ के नारे के साथ सच्चाई के लिए…

देश की आवाज बन चुके राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश की गई।

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : Congress के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने, सरकारी आवास (Government House) खाली कराने और देश के उद्योगपति गौतम अडानी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) की जांच के लिए JPSC बनाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में शनिवार को सत्याग्रह किया।

कांग्रेस के OBC प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक (Minority) विंग की ओर से सत्याग्रह किया गया।

इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की सहित सभी विभागों के प्रदेश अध्यक्ष बैठे।

सबने “डरो मत” का नारा बुलंद कर सच्चाई के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

बड़ी संख्या में टानाभगतों ने शिरकत

झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) की अनुषंगी इकाइयों की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित सत्याग्रह में बापू के अनुयायी टानाभगत भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

लोकतंत्र (Democracy) बचाने और राहुल गांधी की तपस्या के समर्थन में सत्याग्रह में शामिल होने बेड़ो, लापुंग, चान्हो, कर्रा सहित दूर-दराज के इलाकों से आए टानाभगतों ने कहा कि निर्दोष को सरकार दोषी (Government Guilty) बना रही है।

बेड़ो से आए मंगरा टाना भगत ने कहा कि राहुल गांधी को भी परेशान किया जा रहा है।

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश

मांडर से Congress की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की हम कोशिश कर रहे हैं. आज एक ही व्यक्ति विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, मीडिया (Media) सब बन गया है।

देश की आवाज बन चुके राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश की गई।

विपक्ष की आवाज को ED और CBI का दुरुपयोग कर दबाया जा रहा है, ऐसे में कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है।

Share This Article