गिरीडीह में कुंए से मिला युवक का शव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरीडीह: जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर मैदान में स्थित कुएं में बुधवार को एक युवक का शव मिला।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सुरेश सोरेन (35) थाना गाण्डेय के रूप में हुई है।

बताया गया है कि गाण्डेय के स्थानीय युवक बुधवार सुबह खेलने के लिए गांधीनगर मैदान पहुंचे थे।

इसी दौरान युवकों ने वहां स्थित कुएं में एक युवक का शव दिखा। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी थाना गांडेय को दी गई।

सूचना पर गांडेय थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पांडे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article