झारखंड में Corona मरीजों की संख्या में हो रही कमी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसी बीच राहत की बात है कि दोगुनी रफ्तार से मरीज रिकवर हो रहे हैं। बावजूद

राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 215 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 73 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 837 मामलों में सबसे अधिक 358 राजधानी रांची में हैं। इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,13 हजार, 127 पॉजिटिव मरीज आए, जबकि इनमें से एक लाख, 11 हजार, 192 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सबसे अधिक 22 राजधानी रांची में कोरोना के नए केस मिले हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 22, बोकारो से पांच, चतरा से दो, देवघर से छह, धनबाद से सात, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से चार,गिरिडीह से दो, हजारीबाग से चार, खूंटी से तीन, कोडरमा से सात, लोहरदगा से एक, पलामू से सात और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 33 हजार, 848 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, छह लाख, 89 हजार, 776 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 837 सक्रिय केस मिले।

कोरोना से चार लाख, 27 हजार, 696 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.58 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article