HomeभारतDelhi Blast : NIA की 6 राज्यों में छापेमारी, 15 से ज्यादा...

Delhi Blast : NIA की 6 राज्यों में छापेमारी, 15 से ज्यादा डॉक्टर हिरासत में

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Delhi Blast News: डॉक्टरों से जुड़े टेरर नेटवर्क पर NIA ने बड़ी कार्रवाई तेज कर दी है।
जांच जम्मू-कश्मीर, पंजाब, यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली तक फैल चुकी है।

NIA की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। NIA के DG सदानंत दाते खुद श्रीनगर में मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन की कमान संभाल रहे हैं। श्रीनगर में डॉक्टर आदिल, डॉक्टर मुजम्मिल, डॉक्टर शाहीन समेत कई आरोपियों से पूछताछ जारी है।

हरियाणा की MBBS छात्रा भी हिरासत में

आज GMC अनंतनाग से अंतिम वर्ष की छात्रा डॉ. प्रियंका शर्मा को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। वह हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं।

एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उनके डॉ. अदील या डॉ. उमर से कोई लिंक था।

15 से ज्यादा डॉक्टर पकड़े गए, कई और रडार पर

अब तक 15 से ज्यादा डॉक्टर हिरासत में लिए जा चुके हैं और दर्जनों डॉक्टर NIA के रडार पर हैं। एजेंसियों के मुताबिक, बड़ी संख्या में डॉक्टरों को सोशल मीडिया ग्रुप्स में जोड़कर रेडिकलाइज किया गया था।

हिरासत में लिए गए ये डॉक्टर

  • बंगाल दिनाजपुर से डॉ. निसार आलम (अल फलाह यूनिवर्सिटी)
  • मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक डॉक्टर
  • मेवात से तीन डॉक्टर
  • सुनेहरा गांव के डॉ. मुश्तकीम (चीन से MBBS, अल-फलाह में इंटर्नशिप)
  • अहमदबस गांव के डॉ. मोहम्मद
  • डॉ. रेहान हयात (अल-फलाह से MBBS, तावड़ू में नौकरी)
  • पठानकोट के डॉ. रईस अहमद भट्ट (अल-फलाह में 2020-21 में कार्यरत)
  • यूपी हापुड़ के डॉ. फारूक (जीएस मेडिकल कॉलेज)
  • कानपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आरिफ—डॉ. शाहीन के बेहद करीबी
  • लखनऊ से डॉ. परवेज—डॉ. शाहीन का भाई
  • फरीदाबाद से डॉ. फहीम
  • इसके अलावा अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कई और डॉक्टर व स्टाफ

डॉ. शाहीन विदेश भागने की तैयारी में थी?

सूत्रों के मुताबिक, डॉ. शाहीन हाल ही में पासपोर्ट बनवाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने उसका वेरिफिकेशन भी कर लिया था। एजेंसियों को शक है कि धमाके की साजिश के बाद वह विदेश भागने की तैयारी में थी।

पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान ली गई शाहीन की तस्वीर भी सामने आई है। अब पूछताछ इस बात पर केंद्रित है कि पासपोर्ट बनाने का मकसद क्या था, और क्या यह लाल किला विस्फोट मामले से जुड़ा हुआ है।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...