दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने भाजपा नेताओं पर तोड़फोड़ को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े हैं।

वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने कहा कि हम 7 दिनों से मुख्यमंत्री के घर के बाहर है पर मुख्यमंत्री मिलना तो दूर बात भी नहीं करना चाहते।

उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार को महिला पार्षद सोई हुईं थीं ,वहां सीएम दफ्तर के लोगों ने महिला प्राइवेसी का ध्यान रखे बिना कैमरे लगाने शुरू कर दिए।

इसका महिला पार्षदों ने विरोध किया।

जय प्रकाश ने कहा ‘हमने कोई कैमरा नही तोड़ा ,बस महिला पार्षदों के ऊपर जो सीसीटीवी लग रहा था उसे लगने नहीं दिया।’

Share This Article