
देवघर: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के रढिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता की शव बालू में दफन मिला। विवाहिता तीन दिनों से लापता थी। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दफन कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बालू उठाव के दौरान लोगों की नजर बालू में दबे शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी, इंस्पेक्टर केएन सिंह, शिवनारायण कामत, थाना प्रभारी प्रभात कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

