झारखंड : एक किलो गांजा और 74 हजार कैश के साथ विधवा महिला गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: जसीडीह के धोबिया गली में पुलिस ने छापेमारी कर लगभग एक किलो गांजा और 74 हजार नकद के साथ एक विधवा महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि भरत राउत की मां मीरा देवी गांजा बेच रही है। पुलिस ने छापेमारी कर दो प्लास्टिक के थैला में रखा लगभग एक किलो गांजा और 74830 रूपया नगद बरामद किया है।

प्रभारी थाना प्रभारी एसआइ सहावीर उरांव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी हो कि जसीडीह पुलिस ने लगभग छह माह पूर्व भरत राउत को लगभग आठ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।

आरोपी को न्यायिक हिरासत से जेल भेजने के बाद गांजा का कारोबार उसकी मां ने संभाली ली थी।

जानकारी के अनुसार आरा और भोजपुर के कुछ गांजा कारोबारी जसीडीह देवघर और आसपास के क्षेत्रों मे बीते कई सालों से गांजा सप्लाई हो रही है जिसकी भनक पुलिस को नहीं लग पाती है।

छापेमारी के दौरान एसआइ यशवंत सिंह, देवघर महिला थाना प्रभारी सुमन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article