धनबाद के एक शोरूम पर फेंका बम, धमाकों से दहल उठा आस-पास का इलाका

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: कोयलांचल धनबाद सोमवार को एक बार फिर बम के धमाकों से दहल उठा। इस बार बमबाजी किसी कोयला खदान में नहीं, बल्कि कार के शोरूम पर किया गया है।

धमाके में वहां खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना के पीछे अमन सिंह गिरोह का हाथ है।

 यह वारदात बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ‘ जूही किया शोरूम’ में हुई।

बताया गया है कि धनबाद के जाने माने उद्योगपति और ‘जूही किया शोरूम’ के संचालक दीपक सावरियां के शोरूम पर सोमवार पूर्वाह्न 11:30 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने बम से हमला किया।

धनबाद के एक शोरूम पर फेंका बम, धमाकों से दहल उठा आस-पास का इलाका

बमबाजी में शोरूम में खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। वारदात की सूचना पर तत्काल एसएसपी संजीव कुमार, एएसपी मनोज स्वर्गियारी, डीएसपी अमर कुमार पण्डे, बरवाअड्डा व गोविंदपुर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

बमबाजी में शोरूम में खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई

बताया जा रहा है कि शोरूम के मालिक दीपक सावरियां को उनके व्हाट्सएप नंबर पर कुछ दिन पूर्व कुख्यात अमन सिंह गिरोह की तरह से रंगदारी को लेकर एक धमकी भरा मैसेज और कॉल आया था।

कहा गया था कि यदि रंगदारी नहीं दी तो उन्हें इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे।

इस वजह से यह आशंका जताई जा रही है कि इस घटना को अमन सिंह गिरोह ने ही अंजाम दिया होगा।

Share This Article