Latest Newsझारखंडधनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह के मर्डर को परिजनों ने बताया...

धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह के मर्डर को परिजनों ने बताया साजिश का नतीजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dhanbad Murder of Aman Singh: गैंगस्टर अमन सिंह के परिजनों ने धनबाद जेल में उसके मर्डर को एक बड़ी साजिश का नतीजा बताया।

बताया जाता है कि परिजनों को इसकी सूचना मिली कि गैंगस्टर अमन सिंह (Gangster Aman Singh) की जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई है, वैसे ही पिता और भाई सोमवार को अहले सुबह धनबाद के SNMMCH पहुंचे।

पिता बोले, अमन अपराधी नहीं था

पिता ने कहा कि वह अपराधी नहीं था, अपराधी बनाकर जेल के अंदर किया गया। गैंगस्टर अमन सिंह के पिता उदय भान सिंह स्कूल के प्रिंसिपल से रिटायर हैं।

उन्होंने कहा कि जेल के अंदर अमन पर 25 से 30 मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि जेल के अंदर जाकर कोई एक भी अपराध करके दिखा दे।

भाई-बहन में छोटा था अमन

अमन भाई-बहन में छोटा था। हैदराबाद में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा (Competitive Exam) की तैयारी कर रहा था।

बड़े भाई अजय सिंह लखनऊ में कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। मंझले भाई गांव में खेतीबारी का काम देखते हैं। बहन UPSE की तैयारी कर रही है। अमन की वशादी 2015 में उत्तरप्रदेश के माव गांव में शादी हुई थी। उसकी 7 साल की एक बेटी भी है।

जेल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

अमन के बड़े भाई अजय सिंह ने कहा कि जेल के अंदर पिस्टल जाना कोई छोटी बात नहीं है। अमन सिंह की हत्या (Murder) एक बड़ी साजिश के तहत की गई है।

उसकी हत्या के पहले पूरी प्लानिंग की गई। अमन ने कई बार अपनी जान का खतरा बताया था। उसने आवेदन भी दिया था। प्रशासन और जेल की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा होता है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...