मतदान बढ़ाने के लिए निकल गई मतदाता जागरूकता रैली, इस PWD आईकॉन ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Voter Awareness Rally: PWD आईकॉन प्रमोद कुमार यादव (Pramod Kumar Yadav) ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली, जिसे नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (Social Welfare Officer) अनीता कुजूर एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नियाज अहमद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में समाज कल्याण के कर्मचारी प्रमोद कुमार और अन्य कर्मी मौजूद थे।

यह जागरूकता रैली रणधीर वर्मा चौक से शुरू हुई जो कि नगर निगम कार्यालय होते हुए सिटी सेंटर चौक, मेमको मोड़ (Memco Turn) से नए समाहरणालय भवन में समाप्त हुई।

इस जागरूकता रैली में PWD वोटर ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, ट्राई मोटरसाइकिल आदि के साथ सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने शहर वासियों से 25 मई के दिन अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।

PWD आईकॉन प्रमोद कुमार यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है, हमें मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए।

सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए 25 मई को बिना किसी डर और लालच के मतदान केंद्रों (Polling Stations) पर जाकर अपना मतदान करें।

Share This Article