डोरंडा थाना को मिली नई प्रभारी, दीपिका ने संभाला कार्यभार

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Police Transfer Posting: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। डोरंडा थाना की कमान अब दीपिका प्रसाद को सौंपी गई है, जो इससे पहले रांची महिला थाना, चतरा महिला थाना, सीआईडी और साइबर थाना में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी कार्यशैली और सख्त रवैये के कारण लोग उन्हें ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी जानते हैं।

दीपिका ने पदभार ग्रहण किया

नई थाना प्रभारी ने बताया कि महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ और साइबर अपराध पर विशेष नजर रखी जाएगी। थाने में आने वाली हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी। किसी भी तरह से पीड़ित को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

इन थानों में भी बदले गए प्रभारी

जयदीप टोप्पो – खलारी थाना प्रभारी

रंजीत कुमार सिंहा – टाटीसिल्वे थाना प्रभारी

मनोज कुमार – नामकुम थाना प्रभारी

रंजीत कुमार – सदर थाना प्रभारी

अभय कुमार – पिठौरिया थाना प्रभारी

मनीष कुमार – इटकी थाना प्रभारी

अभिषेक कुमार – सुखदेव नगर थाना प्रभारी

महिला थाना प्रभारी की नियुक्ति पर जोर

दीपिका प्रसाद की नियुक्ति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उस पहल का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने प्रथम राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024 में घोषणा की थी कि महिलाओं को भी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

पब्लिक-पुलिस संबंधों में सुधार की उम्मीद

डोरंडा थाना में पहली बार महिला अधिकारी को प्रभारी बनाए जाने से क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल बनने की उम्मीद है। अब महिलाएं अपनी समस्याओं को खुलकर पुलिस के सामने रख सकेंगी।

Share This Article