रांची में 16 जून से होगा प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष (President and Vice President) का चुनाव 16 जून से 22 जून तक करा लिया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसके बाद प्रखंडों में प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव होगा।

इसके लिए अलग-अलग प्रखंडों में समय निर्धारित किया गया है। सबसे पहले प्रमुख का चयन किया जाएगा। इसके बाद उप प्रमुख के लिए मतदान होगा।

प्रमुख और उप प्रमुख के चयन के लिए प्रखंड के सभी चयनित पंचायत समिति के सदस्य मतदान करेंगे। इस चुनाव के लिए सभी संबंधित प्रखंड कार्यालयों में बैठक होगी।

चुनाव (Election) की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय समयानुसार सुबह 10 बजे प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी।

छह बजे परिणाम की घोषणा की जाएगी

10.36 बजे से 11 बजे तक सभी पंचायत समिति सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण (Oath Taking) का आयोजन किया जाएगा।

11 बजे से 11.30 तक नामांकन की प्रक्रिया होगी, 11.45 तक स्क्रूटनी, 12.15 तक नाम वापसी, 12.30 से 1.00 बजे तक मतदान 1.15 तक मतगणना, 1.30 बजे तक परिणाम की घोषणा तथा अपराह्न दो बजे तक प्रमुख का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

उप प्रमुख का चुनाव प्रमुख के शपथ ग्रहण के बाद होगा। उप प्रमुख के लिए 3.30 बजे से चार बजे तक नामांकन का समय निर्धारित किया गया है।

चार बजे से 4.15 तक स्कूटनी और 4.45 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। शाम पांच बजे से 5.45 तक मतदान और छह बजे परिणाम (Result) की घोषणा की जाएगी। 6.15 तक प्रखंड के उप प्रमुख का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

Share This Article