सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saif Ali Khan’s Accused Arrest : बॉलीवुड (Bollywood) के जाने-माने अभिनेता Saif Ali Khan के घर में घुसकर उन पर हमला (Attack) करने वाले आरोपी को Mumbai क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

आरोपी की पहचान मोहम्मद सज्जाद उर्फ विजॉय दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है, लेकिन हमले के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी

आरोपी को ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाने के लिए मोबाइल टावर डेटा का इस्तेमाल किया।

जांच के दौरान आरोपी का मोबाइल लोकेशन वडवली पुलिस स्टेशन की सीमा में मिला। जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी को हीरानंदानी वर्कर्स कैंप के पास से  रविवार तड़के गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार, विजॉय दास पश्चिम बंगाल (West Bengal) का रहने वाला है और कुछ साल पहले तक हीरानंदानी इलाके में मजदूरी कर चुका था, जिससे उसे वहां की पूरी जानकारी थी।

वह मुंबई में एक रेस्टोरेंट में वेटर के तौर पर भी काम कर चुका है।

देर रात घर घुस आया था आरोपी

यह वारदात रात करीब 2:30 बजे हुई, जब सैफ अली खान अपने बांद्रा स्थित घर में सो रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने चाकू से उन पर हमला किया, जिससे उन्हें छह जगह चोटें आईं।

किसी तरह सैफ ने खुद को बचाते हुए घायल अवस्था में लीलावती अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की हर कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Share This Article