उत्पाद विभाग ने जप्त किया मोटरसाइकिल में लगा हुआ 103.68 लीटर अवैध विदेशी शराब

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Excise Department Seized Foreign Liquor: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के मद्देनजर उत्पाद विभाग की ओर से जगह-जगह छापेमारी अभियान (Raid Operation) चलाया जा रहा है।

गुरुवार की अहले सुबह हरिहरगंज के बरवादोहरी इलाके में अभियान चलाया गया। इस दौरान उत्पाद विभाग ने मोटरसाइकिल में लदा हुआ कुल 103.68 लीटर अवैध विदेशी शराब (Illegal Foreign Liquor) बरामद किया।

अवैध कार्य में संलिप्त विपिन यादव, रुपेश भुइयां, रंजन कुमार भुईयां, अखिलेश भुइयां को जेल भेजा गया। वहीं पवन पासवान के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।

उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि उपायुक्त शशि रंजन के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत यह अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article