

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में शनिवार सुबह 9 बजे मशहूर लालबाग (Famous Lalbagh) के राजा भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया। पुणे में भी मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है।





लालबाग के राजा गणेश मंडल में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा को शुक्रवार सुबह विसर्जन के लिए मार्गस्थ कर दिया गया था। आज सुबह धूमधाम से प्रतिमा को विसर्जित किया गया।
मुंबई के 77 बड़े गणपति विसर्जन घाटों और 173 कृत्रिम झीलों (Artificial Lakes) पर 12 हजार बड़ी और लाखों घरेलू प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया है। विसर्जन के समय गिरगांव, वर्ली, जुहू, आक्शा, मार्वे आदि चौपाटियों पर बने घाटों पर भारी भीड़ रही।
गणपति पंडाल से प्रतिमा शुक्रवार को ही विसर्जन के लिए मार्गस्थ की गई थी
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी , CM एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने आवास पर 10 दिन तक भगवान गणेश की सेवा की।
इन लोगों ने अपने आवास पर ही हौद में गणपति विसर्जन किया। CM एकनाथ शिंदे ने अपने शासकीय आवास पर शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे हौद में गणेश विसर्जन किया।
नासिक, जलगांव, नागपुर, जालना,परभणि आदि शहरों में धूमधाम से बप्पा को विदाई दी गई। पुणे के दगडू शेठ गणपति पंडाल से प्रतिमा शुक्रवार को ही विसर्जन के लिए मार्गस्थ की गई थी। गणेश भक्त अभी भी नाचते-गाते बप्पा को घाट की ओर ले जा रहे हैं।’
