रांची में सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च, रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में रामनवमी जुलूस शोभायात्रा के मद्देनजर पुलिस ने शनिवार को फ्लैग मार्च किया।

सिटी डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में मेन रोड, हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, डेली मार्केट में रैफ, जैप और जिला बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

रामनवमी के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से निबटने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। संवेदनशील इलाकों के साथ-साथ शहर के सभी मुख्य चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किये गये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं स्थिति पर नजर रख रहे है। अल्बर्ट एक्का चौक के पास अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यहां अग्निशमन वाहन की तैनाती की गई है।

साथ ही बड़ी संख्या में फोर्स को रिजर्व में रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर फोर्स को तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने के लिये भेजा जा सके। रामनवमी को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

Share This Article