पारा शिक्षक प्रखंड इकाई का हुआ गठन, लिए गए कई अहम फैसले

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ के बैनर तले किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 26 जनवरी को फतेहपुर प्रखंड इकाई का गठन हुआ।

गठन में कई तरह के प्रस्ताव को लेकर चर्चा हुई और उसका पालन करने बनी।

ये हैं प्रस्ताव 

1. फतेहपुर प्रखंड के सभी प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित पारा शिक्षक अब प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ में समर्पित भाव से संगठन में भाग लेंगे।

2. सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि 6 फरवरी एक दिवसीय परियोजना कार्यालय घेराव कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाना है।

3. सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एकीकृत पारा शिक्षक संघ का प्रखंड सचिव गोपाल कुमार मंडल पद जो है उस से त्यागपत्र देने का।

4. सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए। चंदा एकत्रित करना है। चंदा प्रति पारा शिक्षक 221 रुपैया देना है।

उन्होंने बताया की अगली बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया जाएगा।

अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक समाप्त की गई।

बैठक में पारा शिक्षक कार्तिक चंद्र मंडल, अमित यादव, जिया राम मंडल, गौतम कुमार भंडारी, ध्रुव चंद्र दास, निर्मल मंडल, निर्मल प्रकाश हेंब्रम, गुनाधर सोरेन, शिवधन मरांडी, बाबुजन हेंब्रम, कृष्ण पद मंडल, किशोर कुमार चौधरी, प्रेम सागर मंडल, गोपाल कुमार मंडल उपस्थित हुए।

Share This Article