किसान आंदोलन के सपोर्ट में आईं पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा भी किसान आंदोलन के सपोर्ट में आ गई हैं। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर किसान आंदोलन के सपोर्ट में कई पोस्ट किए हैं।

मिया खलीफा ने किसान आंदोलन की फोटो शेयर की है।

इसमें प्रदर्शनकारी ने पोस्टर भी उठाया हुआ है, जिसमें लिखा है, किसानों को मारना बंद करो।

किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में इंटरनेट काट दिया, ये क्या चल रहा है।

इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर भी किसान आंदोलन की फोटो शेयर की है।

उन्होंने किसान आंदोलन के सपोर्ट में दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा, कौन-सा मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा ?

उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया है ? मुझे उम्मीद है कि अवॉर्ड सीजन के दौरान उनकी अनदेखी नहीं की जाएगी। मैं किसानों के साथ खड़ी हूं।

अमेरिकन ब्लॉगर अमांडा केर्नी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, दुनिया देख रही है।

इस मुद्दे को समझने के लिए आपको भारतीय या पंजाबी या दक्षिण एशियाई होने की जरुरत नहीं है।

आपको बस मानवता की परवाह करनी है। श्रमिकों के लिए हमेशा बोलने की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता, बुनियादी मानव और नागरिक अधिकारों और गरिमा की मांग करें।

मालूम हो कि पॉप स्टार रिहाना ने ट्वीट के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने जवाब देकर कहा था कि इसके बारे में कोई भी बात इसकारण नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं हैं, बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को बांटना चाह रहे हैं।

 ताकि चीन जैसे देश हमारे राष्ट्र पर कब्जा जमा ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दें।

तुम शांत बैठो बेवकूफ. हम लोग तुम्हारे जैसे बेवकूफ नहीं हैं, जो अपने देश को बेच दें।

Share This Article