विदेश

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मारी गोली, हालत नाजुक

टोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) पर पश्चिमी जापान के नारा शहर में प्राणघातक हमला हुआ है। भाषण देने के दौरान उनको निशाना बनाकर गोली दागी गई।

हमले में वह घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। जापानी मीडिया ने आबे के गोली मारने की पुष्टि की है।

एनएचके वर्ल्ड न्यूज के मुताबिक भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष आबे पर हमला हुआ। गोलीबारी (Firing) में वह बुरी तरह घायल हो गए।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मारी गोली, हालत नाजुक

शिंजो आबे को आनन-फानन ले जाया गया अस्पताल

घटनास्थल पर गोली चलने की आवाज सुनी गई। शिंजो आबे को इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स (media reports) में कहा गया है कि नारा शहर में भाषण के दौरान शिंजो आबे पर एक शख्स ने गोली चला दी। गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर मंच पर गिर पड़े। पु

लिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। शिंजो आबे को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मारी गोली, हालत नाजुक

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। भारत और जापान के बेहतर संबंधों में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। वह लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 2019 में स्वास्थ्य कारण से अपने पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया था।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker