पूर्व मंत्री श्याम रजक का राजद में हुआ डिमोशन

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू से पाला बदलकर राजद में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री श्याम रजक का डिमोशन हो गया है।

श्याम रजक जदयू में जहां राष्ट्रीय महासचिव हुआ करते थे, वहीं राजद ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का पद सौंप दिया है।

इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट भी काट दिया था।

राजद ने गुरुवार को पार्टी की प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए तीन प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये हैं।

श्याम रजक के साथ ही भूदेव चौधरी और प्रेम कुमार मणि को भी पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भूदेव चौधरी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हुआ थे।

चुनाव से पहले वे पाला बदलकर राजद में शामिल हो गए थे। वहीं, प्रेम कुमार मणि जदयू के विधान पार्षद रह चुके हैं।

जदयू ने भीतरघात करने के आरोप में प्रेम कुमार मणि की विधान परिषद की सदस्यता रद्द करवा दी थी।

लेकिन सबसे दिलचस्प मामला पूर्व मंत्री श्याम रजक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने का है।

श्याम रजक जदयू में राष्ट्रीय महासचिव के साथ-साथ सरकार में मंत्री भी हुआ करते थे।

जदयू में सब कुछ छोड़कर वह राजद में आये थे। लेकिन राजद ने उन्हें विधानसभा का टिकट तक नहीं दिया।

श्याम रजक जिस फुलवारीशरीफ सीट से पिछले 25 सालों से विधायक रहे थे, राजद ने वह सीट ही तालमेल में भाकपा-माले को दे दिया था। अब उन्हें पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया गया है।

हालांकि श्याम रजक पार्टी में मिले पद से गदगद हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वह उसे जी-जान से निभायेंगे और राजद का विस्तार करेंगे।

Share This Article