पलामू के पूर्व RJD सांसद घूरन राम BJP में शामिल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Former MP joins BJP: RJD के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद BJP में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को BJP प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें राजद के पूर्व सांसद घूरन राम सहित राजद, JMM, कांग्रेस छोड़कर कई जिला परिषद सदस्यों ने BJP की सदस्यता ली।

Image

इन सभी का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने किया। BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि घूरन राम के आने से BJP को और मजबूती मिली है।

Image

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व दुमका के नाला विधानसभा क्षेत्र से सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता माधव महतो, खूंटी से बिजेंद्र हेंब्रम, राजेंद्र मुंडा ने BJP का दामन थामा।

Image

झारखंड में आज जो सरकार चल रही है, वह भ्रष्टाचार के गर्भ से निकली हुई सरकार है, राज्य की जनता और छात्र इस सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं।

Image

घूरन राम ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के निर्देशों को पूरा करेंगे। PM मोदी देश ही नहीं, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकसित देश की श्रेणी में खड़ा हो रहा है। मैं उनके नेतृत्व पर विश्वास करते हुए BJP का दामन थाम रहा हूं।

Share This Article