गढ़वा : जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, लोगों ने पत्थर से कूच कर दो अपराधियों को मार डाला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : जिले के गढ़वा (Garhwa) थाना क्षेत्र के सुख बाना गांव में बुधवार की देर रात हुए भूमि विवाद में हथियार से लैस होकर आए अपराधियों ने कामेश्वर सिंह के पुत्र विमल सिंह पर अंधाधुंध गोली चलाई।

गोली लगने से विमल घायल हो गए, वहीं ग्रामीणों ने मौके पर ही दो अपराधियों को पत्थर से कुचकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया गया कि कुछ दिन पूर्व श्याम राज शर्मा के द्वारा विमल सिंह व उसके दोनों भाई को फोन पर 24 घंटे के अंदर देख लेने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद विमल सिंह के भाई के द्वारा इसकी सूचना गढ़वा पुलिस (police) को दी गई थी, लेकिन बुधवार को देर रात घटना को अंजाम देने पहुंचे दोनों अपराधियों को गांव वाले मिलकर पत्थर से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया।

Share This Article