गढ़वा पुलिस ने सीज किए कई हथियार, तीन आरोपियों को किया अरेस्ट, SP ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Crime : सोमवार को लोकसभा गढ़वा पुलिस (Garhwa Police) ने कई हथियार जब्त किए हैं। इस मामले में 3 लोगों को पुलिस ने Arrest किया है।

यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SP दीपक कुमार पांडेय (SP Deepak Kumar Pandey) ने दी।

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 4 देसी कट्टे, 7.65 MM की 3 सेमी Automatic Pistol, 2 मैगजीन, 7.65 एमएम के 7 कारतूस एवं .315 एमएम के 2 खोखे बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच है। तीनों गढ़वा जिले के ही हैं‌ एक का पुराना आपराधिक इतिहास है। इनके नाम शुभम पासवान (28), राकेश चौधरी (25) और पप्पू चौधरी (45) हैं।

पूछताछ में शुभम पासवान ने बताया कि ये सभी हथियार उनके मालिक सतेंद्र चौबे के हैं। एक अन्य Rifle उसके दोस्त राकेश चौधरी के घर में छिपाकर रखा है। पुलिस की टीम ने राकेश चौधरी के घर से वह राइफल बरामद कर लिया है।

Share This Article