झारखंड

16 लाख करोड़ रुपये पूंजीपतियों का कर्ज माफ क्यों किया गया, राकेश सिन्हा ने…

देश की जनता की गाढ़ी कमाई से कांग्रेस की सरकार ने जो सरकारी संपत्ति बनाई उसे कैसे अपने पूंजीपति मित्रों के हवाले कर दिया और देश की जनता कंगाल होते चली गई। इसकी जानकारी देशवासियों को होना जरूरी है।

General Secretary of Congress Rakesh Sinha: प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा (Rakesh Sinha) ने बुधवार को रांची लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार संजय सेठ पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की संपत्ति का सर्वे इसलिए करानी चाहती है ताकि देश की जनता को यह पता चल सके कि BJP ने अपने शासनकाल में देश की कितनी संपत्तियां बेची हैं।

देश की जनता की गाढ़ी कमाई से कांग्रेस की सरकार ने जो सरकारी संपत्ति बनाई उसे कैसे अपने पूंजीपति मित्रों के हवाले कर दिया और देश की जनता कंगाल होते चली गई। इसकी जानकारी देशवासियों को होना जरूरी है।

सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस इसलिए भी संपत्ति का सर्वे कराना चाहती है ताकि जनता यह जान सके कि BJP के नेताओं ने कैसे अनैतिक तरीके से अथाह संपतियां अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि 16 लाख करोड़ रुपये पूंजीपतियों का कर्ज माफ क्यूं किया गया।

इसका जवाब Sanjay Seth को देना चाहिए। मोदी ने जितनी राशि पूंजीपति मित्रों का माफ किया उससे दस करोड़ अन्नदाता किसान परिवारों का कर्ज माफ किया जा सकता था और किसानों को आत्महत्या करने से बचाया जा सकता था।

सिन्हा ने कहा कि BJP सांसद संजय सेठ को महंगाई और बेरोजगारी पर बात करनी चाहिए। इन दस सालों में प्रधानमंत्री ने देश को गर्त में पहुंचा दिया।

संजय सेठ यह बताएं कि अपने पांच साल के कार्यकाल में कभी भी सदन में महंगाई, बेरोजगारी, सरना धर्म कोड, OBC को 27 प्रतिशत का आरक्षण की आवाज लोकसभा में क्यों नहीं उठाई। यदि इन मुद्दों को उन्होंने सदन में उठाया है तो राज्य की जनता के समक्ष प्रमाण देना चाहिए।

सिन्हा ने कहा कि सिर्फ झूठ बोलकर केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार को वह ढक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता BJP और उसके नेता नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के झूठ और समाज को बांटने की राजनीति को समझ चुकी है और वोट के माध्यम से चोट करने के लिए तैयार बैठी है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker