गिरिडीह में दिव्यांग की हत्या के मामले में नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के धनवार थाना क्षेत्र के नायकडीह गांव में संपत्ति विवाद में दो दिनों पूर्व दिव्यांग पिंटू यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें एक आरोपित बंटी यादव को बाल सुधार गृह भेजा है।

गिरफ्तार आरोपितों में मृतक के चचेरे भाई जयदेव यादव, राजेन्द्री देवी, संकेत उर्फ अंकित यादव और बंटी यादव शामिल हैं, जबकि दो आरोपित आशा देवी और बबलू यादव अब भी फरार है।

घटना के बाद से सारे आरोपी फरार हो गये गए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जयदेव और उसकी पत्नी राजेन्द्री देवी को गांवा स्थित जयदेव के मौसेरे भाई चन्द्रदेव यादव के घर से दबोचा, जबकि जयदेव के दोनों बेटे बंटी और अंकित यादव को घोडथंबा ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपितों ने कबूला कि उन लोगों ने संपत्ति बंटवारे के विवाद में पिंटू यादव का हत्या किया था। उसके भाई दिनेश यादव व भाभी बसंती देवी पर जानलेवा हमला किया था।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को नायकडीह गांव में दिव्यांग पिंटू यादव को लाठी और राॅड से पीट कर हत्या कर दी गई थी।

हत्या का आरोपी भी नाबालिग है। घटना के समय मौजूद लड़की की सहेलियों के अनुसार वहशी किशोर ने शबनम खातून को उनके बीच से हाथ पकड़कर खींचा। बोला, आजकल बात क्यों नहीं कर रही हो? इसी दौरान हथियार लहराते हुए बाकी लड़कियों को भगा दिया।

Share This Article