गिरिडीह में SIR को लेकर झामुमो का BLA-2 का प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम

गिरिडीह में झामुमो ने SIR प्रक्रिया को लेकर BLA-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन आयोजित किया। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची सत्यापन, दस्तावेज जांच और बूथ स्तर की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

Razi Ahmad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • BLA-2 और बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
  • एक भी वोट कटे नहीं, बीएलए टू रखें ध्यान – सुदिव्य कुमार
  • SIR में महिलाओं को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत – कल्पना मुर्मू सोरेन
  • SIR को लेकर झामुमो गंभीर – विनोद पाण्डेय

Voter Verification : गिरिडीह में SIR को लेकर झामुमो ने रविवार को उत्सव उपवन के सभागार में बीएलए टू का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।

कार्यक्रम में जिला के सभी छ: विधानसभा के सभी प्रखंडों के बीएलए टू और बूथ कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि एक भी वोट कटे नहीं ये बीएलए टू और बूथ कमेटी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एसआईआर रूपी जंग को भी झारखंड मुक्ति मोर्चा जीतेगी। इसके लिए बूथ लेवल पर तैयारी चल रही है।

गाण्डेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि एसआईआर में महिलाओं को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि महिलाओं को बहु के रूप में दूसरे जगह से आना होता है और बेटी के रूप में बाहर जाना होता है। इसलिए बूथ कमेटी अपने अपने बूथ का महिलाओं का ज़रूरी दस्तावेज अभी से ही तैयार करवा लें। उन्होंने बीएलए टू और कार्यकर्ताओं से कहा कि सही नाम कटना नहीं चाहिए और एक भी फर्जी वोट जुड़ना नहीं चाहिए, इसके लिए बूथ लेवल पर पूरी तैयारी कर लें।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि एसआईआर को लेकर झामुमो गंभीर है। एसआईआर प्रक्रिया में बूथ कमेटी से लेकर केन्द्रीय कमेटी तक के पदाधिकारियों की पैनी नजर है । कहा कि पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र मतदाता जुड़े नहीं। राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि एसआईआर को लेकर सभी सतर्क रहें, कोई दिक्कत हो तो वरिष्ठ पदाधिकारियों से तुरंत संपर्क करें।

जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि एसआईआर में अल्पसंख्यकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम को डुमरी विधानसभा के नेता अखिलेश महतो राजू, प्रणव वर्मा ने भी संबोधित किया। इसके पहले नेताओं द्वारा शहीद बेदी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम को अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया। रांची से आई टीम ने एसआईआर प्रक्रिया को बहुत ही सरल तरीके से विस्तार से बताया। एसआईआर प्रक्रिया से संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज भी सभी बीएलए टू और बूथ कमेटी को दिया गया।

कार्यक्रम में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप मंडल, बबली मरांडी, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, नुनूराम किस्कू उर्फ़ टाइगर, कोलेश्वर सोरेन, दिलीप रजक, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, अनामिका मुर्मू, राकेश रंजन, मेहताब मिर्जा , खुरशीद अनवर हादी, शफीक अंसारी, प्रधान मुर्मू, बिरजू मरांडी , राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह , हलधर राय, मुकेश केशरी, चांद रसीद सहित सभी प्रखंड के अध्यक्ष सचिव, पंचायत कमेटी और बूथ कमेटी के अध्यक्ष सचिव , सभी वर्ग संगठन के अध्यक्ष सचिव सहित काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।