गोड्डा में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, चार घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में शुक्रवार को तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहली घटना जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के तालझारी गांव के पास हुई। मजदूरों के ले जा रही एक ऑटो पलट गई, जिसमें सवार सवार सोनेलाल मोहली एवं उमेश कुमार मंडल सहित दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सोनेलाल मोहली एवं उमेश कुमार मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोड्डा रेफर कर दिया गया, जहां सोनेलाल मोहली ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

दूसरी घटना जिले के महागामा अनुमंडल क्षेत्र में हुई। मोहनपुर मुख्यमार्ग के बंशीपुर मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

घायल अनिल टुडू (32) डालावार गांव का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। तीसरी सड़क दुर्घटना महागामा थाना क्षेत्र के महागामा दिग्घी मुख्य मार्ग पर महुआरा गांव के समीप हुई।

हाईवा व मोटरसाइकिल में भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम होरिल कुमार है जो मंडरो (साहिबगंज) का बताया गया है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने महागामा दिग्गी के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर महागामा के एसडीपीओ शिव शंकर तिवारी, महागामा थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, हनवारा थाना प्रभारी व अन्य प्रशासनिक बल मौके पर पहुंचे हैं। खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।

Share This Article