रांची सहित देश के 16 राज्यों के हज हाउस बनेंगे अस्थाई COVID केयर सेंटर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/रांची:  देश के विभिन्न राज्यों में स्थित हज हॉउसों को अस्थाई कोरोना केयर सेंटर बनाया जाएगा।

केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसकी जानकारी दी है।

नकवी ने इसके लिए सभी हज हाउसों को पत्र लिखा है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक विभाग के अफसरों ने बताया कि राज्य हज कमेटियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने राज्य में स्थित हज भवनों को अस्थाई कोरोना केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए राज्य सरकारों और प्रशासन का सहयोग करें।

यह लोगों की सेहत और सलामती के लिए जरूरी है।

दिल्ली समेत देश के 16 हज हाउस में इसकी व्यवस्था होगी।

इनमें अहमदाबाद (गुजरात), बेंगलुरु (कर्नाटक), कालीकट (केरल), हैदराबाद (तेलंगाना), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) भोपाल (मध्य प्रदेश), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), नागपुर (महाराष्ट्र), श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), चेन्नई (तमिलनाडु), जयपुर (राजस्थान), पटना (बिहार), रांची (झारखण्ड) और अगरतला (त्रिपुरा) शामिल हैं।

Share This Article